किसानों ने किया धरना देने का ऐलान, चंडीगढ़ के 27 एंट्री प्वाॅइंट सील

Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब ट्राईसिटी के एंट्री प्वाइंट को पुलिस ने सील कर दिया है। जीरकपुर, छह फेस, सहित 27 ऐसे एंट्री प्वाइंट है जहां पर पुलिस का पहरा बढ़ाया गया है। किसानों ने चंडीगढ़ में घुसने का ऐलान किया है, ऐसे में मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के ज्यादातर एंट्री प्वाइंट पुलिस की तरफ से सील किए गए हैं। यहां पर बैरिकेट्स लगाकर हर एंट्री प्वाइंट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
लगभग 4000 से भी ज्यादा पुलिस फोर्स चंडीगढ़ में लगाई गई है। इसके अलावा हर एंट्री प्वाइंट पर सीनियर पुलिस अफसर की तैनाती की गई है। किसान चंडीगढ़ में एंटर होने की कोशिश करते हैं तो उन्हें वहीं पर रोका जाएगा, क्योंकि शहर में पहले से ही 144 धारा लगी हुई है। हालांकि, जहां किसानों को रोका जाएगा, वह, वहीं धरना लगाकर बैठने की तैयारी में हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो चंडीगढ़ में किसी भी किसान जत्थेबंदी को एंटर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। पंजाब पुलिस के साथ लगातार बीते दिन मीटिंग का दौर चला। इसके बाद दोनों पुलिस फोर्स आपस में समन्वय कर किसानों को चंडीगढ़ में दाखिल होने से रोकेंगी। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के किसान खराब फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.