द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जताई खुशी

Spread the love

जिला संयोजक सोनगरा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित


मदनगंज-किशनगढ़.
भारत के राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर भाजपा मदनगंज एवं किशनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोनगरा के नेतृत्व में 22 जुलाई शुक्रवार को प्रात: 11 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
संयोजक सोनगरा ने बताया कि सर्वप्रथम अंबेडकर स्मारक की मंडल अध्यक्ष किशन बंग के सानिध्य में सफाई की गई। तत्पश्चात पधारे सभी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाटनी ने कहा कि अब राजा का बेटा नहीं हमारे देश की एक सबसे पीछे की पंक्ति में बैठने वाली बेटी आज देश की सर्वोच्च पद पर पदासीन हुई है। यह हमारे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। भाजपा के जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच ने भी कहां की यह हमारे लिए बहुत ही गौरवान्वित पल है। विविधता में एकता ही हमारे राष्ट्र का गौरव है। जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के राष्ट्रपति पद की गौरवशाली भूमिका को निभाने की जिम्मेदारी द्रौपदी मुर्मू को मिली। यह देश के लिए गौरव का क्षण है और आज तिरंगा अवतरण दिवस भी है। एकता एवं समता का अद्भुत प्रमाण है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बंग ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वाधीनता के 75 वें अमृत महोत्सव पर एक जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का पूरे भाजपा परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन है। पूर्व सभापति गुणमाला पाटनी, युवा नेता विकास चौधरी ने भी अपने उद्बोधन दिया। संयोजक के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसभापति मनोहर तारानी, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, राजीव शर्मा, पार्षद पंकज पहाडिया, ओम यादव, राजू शर्मा, सतीश पाराशर, शंभू शर्मा, अजीत बंजारा, सनी राव, राजकुमार सोनी, जगदीश सिंह, सुखदेव बंसल, विकास सोनी, अशोक शर्मा, रजनीश सेन, राजकुमार लुहाडिया, महेंद्र सिंह, हेमराज गुर्जर, बब्बरभान वैष्णव, गोपाल ओझा, हेमराज सिसोदिया, सर्वेश्वर यादव, करतार चौधरी, मनोहर लाल, रामअवतार चौधरी, मनोहर लाल, महिला मोर्चा से गुणमाला पाटनी, नीतू बल्दुआ, शिमला कुमावत, संतोष पारीक, रितु मंघनानी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *