पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोग जिंदा जले

Spread the love

शिमला, 22 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले में स्थित एक फैक्ट्री में 22 फरवरी को हुए विस्फोट में सात लोग जिंदा जल गए। हादसे में 12 महिलाएं भी झुलस गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। आग मे झुलसी महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार ऊना जिले के हरोली उपमंडल के टाहलीवाल इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में यह विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट केे समय फैक्ट्री में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रही 6 महिलाओं और एक तीन साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 महिलाएं भी झुलसी हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
ऊना के एसपी अर्जित सेन के अनुसार फैक्ट्री से पटाखा बनाने का सामान सीज कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह फैक्ट्री अवैध थी। इसके लिए प्रशासन से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। अभी फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.