
जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न।
अजमेर. चुनाव अधिकारी धीरज तर्क ने बताया की जिला शाखा के सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दूसरी बार जिलाध्यक्ष व चेतन प्रकाश जिंदागल दूसरी बार जिला मंत्री बने । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया की निर्वाचित कार्यकारिणी में सभा अध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, उपसभापति रोहिताश कुमार सारस्वत, उपाध्यक्ष द्वितिय नारायण लाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुष अर्जुन खटीक, उपाध्यक्ष महिला नमिता पंचोली, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा राहुल कुमार टेलर ,उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा गोविंदराम, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा राजेंद्र प्रसाद गौड़ ,अतिरिक्त जिला मंत्री ताराचंद प्रजापत, सचिव माध्यमिक भरत सिंह पवार ,सचिव प्राथमिक घनश्याम शर्मा ,संस्कृत सचिव नवल किशोर, महिला मंत्री रेखा बघेल ,कोषाध्यक्ष नसीर काठात,प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अमित शर्मा, प्राध्यापक प्रतिनिधि रामधन शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि मोजेंद्र सिंह राव,अध्यापक प्रतिनिधि राजेंद्र सुजेडिया, पंचायत समिति शिक्षक अनिल कुमार राव, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, महिला शिक्षक प्रतिनिधि शाहिना परवीन ,शारीरिक शिक्षक बलराज चौहान, प्रबोधक प्रतिनिधि संजय कुमार जैन प्रयोगशाला सहायक विजय कुमार बसरानी, पुस्तकालय अध्यक्ष मदन मोहन परेवा, निजी शिक्षण संस्थान शिक्षक प्रतिनिधि वरुण शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि उषा जोशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।
जिला मंत्री चेतन प्रकाश जिन्दागल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ चुनाव, पर्यवेक्षक पवन कुमावत, जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ शिक्षक साथी उपस्थित थे। इस चुनाव प्रक्रिया में संपूर्ण जिले से विभिन्न उप शाखाओं के जिला महा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।