Spread the love

ओडिशा में पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रपाड़ा.
ओडिशा में शिक्षा अधिकारी ने ही छात्रा से छेड़छाड़ की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्रपाड़ा जिले के एक स्कूल में एक 15 वर्षीया लडक़ी का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। राजनगर के सहायक प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र मोहंती ने उच्च विद्यालय का निरीक्षण करते समय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। मोहंती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कार्य) और 354 (शील भंग) के तहत गिरफ्तार किया गया।
राजनगर पुलिस थाने के निरीक्षक तपन नायक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।