आंधी में पेयजल संकट : सड़क पर उतरी महिलाएं, कई घंटे जाम रहा स्टेट हाईवे

Spread the love

आंधी, 29 मार्च /विकास शर्मा। पंचायत समिति आंधी में पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। आंधी में महिलाओं ने मंगलवार को स्टेट हाइवे -55 आंधी – जयपुर सड़क मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद जाम हटाया गया। इस दौरान सात दिन बाद पानी के टैंकर चालू करवाने का आश्वासन दिया गया। वहीं आंधी सरपंच कलावती शर्मा ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम पत्र लिखकर पानी की इस समस्या के बारे में अवगत कराया और कहा कि PHED विभाग द्वारा जलापूर्ति होती है, लेकिन पूर्व के ट्यूबवेल में पानी की कमी के कारण 3-4 दिन में एक दिन ही जल सप्लाई हो रही है।

ग्राम पंचायत आँधी तहसील मुख्यालय है। यहां की आबादी लगभग 15000 से ज्यादा है। जल आपूर्ति की विकट समस्या के कारण जनता में भारी आक्रोश है। लोग जन आन्दोलन पर उतारू है। सरकार द्वारा जल जीवन मिशन ( हर घर नल ) योजना की स्वीकृति ग्राम पंचायत आंधी के लिए हो चुकी है। परन्तु समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है। जनता की भारी समस्या एवं जनाक्रोश को देखते हुए सम्बन्धित विभाग व जिम्मेदार अधिकारीयों को निर्देशित कर उक्त जल समस्या का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करवाने की लोगों ने मांग की है। अगर इस समस्या का जल्दी ही समाधान नहीं हुआ तो आगे जनआंदोलन की प्रबल संभावना है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार के प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.