डॉ. अनिल पालीवाल जिला अध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति ने किया मनोनयन


मदनगंज-किशनगढ़.
किशनगढ़ निवासी डॉ. अनिल पालीवाल को पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ राजस्थान का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय प्रजापति ने किशनगढ़ निवासी डॉ. अनिल पालीवाल को विचार संघ का अजमेर जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि आप इस संगठन को संगठित करने विस्तारित करने एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर विचार संघ के गजानंद खींची, महेंद्र नैयर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि डॉ. पालीवाल को रोटरी क्लब किशनगढ़ एवं वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ किशनगढ़ आदि सामाजिक संस्थाओं के साथ काम करने का लम्बा अनुभव रहा है। निशुल्क चिकित्सा शिविरौं मे भागीदारी रही है। वर्तमान में निजी होम्योपैथिक क्लिनिक का संचालन करते है। वह सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष भी रहे है। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी किशनगढ़ शाखा के स्वाध्याय प्रमुख का दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बूथ प्रमुख, पूर्व बूथ प्रभारी, पूर्व मदनगंज मंडल मंत्री, पूर्व मदनगंज मंडल महामंत्री, पूर्व जिला संयोजक अजमेर देहात चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर रहे। पं. दीन दयाल उपाध्याय विचार संघ राजस्थान के पूर्व जिला मंत्री भी रहे है।

दिल्ली में होगा पहले खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

एमएसएमई मंत्री नारायण राणे 11 मई 2022 को नई दिल्ली में पहले खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में एमएसएमई राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश, कपड़ा सचिव यूपी सिंह और एमएसएमई सचिव बीबी स्वैन उपस्थित रहेंगे।
खादी उत्कृष्टता केंद्र दिल्ली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया है तथा उसकी उपशाखायें बेंगलुरु, गांधीनगर, कोलकाता और शिलांग में हैं। इसका उद्देश्य वस्त्रों की डिजाइन तैयार करना घरों के लिये पर्दे आदि बनाना और सभी आयुवर्ग के लोगों के लिये सहायक सामग्रियों को विकसित करना है। साथ ही गुणवत्ता डिजाइन और व्यापार के मद्देनजर वैश्विक मानकों के तहत सभी प्रक्रियाओं का पालन करना भी इसका उद्देश्य है।
खादी उत्कृष्टता केंद्र खादी के लिये ज्ञान पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया में है ताकि सभी खादी संस्थानों को डिजाइन तैयार करने के लिये मार्गदर्शन किया जा सके। ज्ञान पोर्टल में डिजाइन का मार्गदर्शन किया जायेगा जिसमें रंग, रूपरेखा, बुनाई, परत, बुनावट, प्रिंट, आकार, ताना बाना आदि को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.