Spread the love

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने किया आयोजन
मदनगंज किशनगढ. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) प्रति स्वामी विवेकानन्द जयंती से सुभाष चंद जयंती तक कर्तव्यबोध पखवाड़ा मनाता है इसी की कड़ी में बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जयंती की पूर्व संध्या पर विवेकानन्द आश्रम किशनगढ़ में विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष 51 दीपक जला दीप जलाए। यह दीपदान विवेकानन्द के जीवन के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा, मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, प्राध्यापक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष (महिला) प्रीति शर्मा, महिला मंत्री राजश्री शर्मा, दीपक कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।