
तमीजा संस्था ने बांटी मिठाई और पटाखे
मदनगंज-किशनगढ़.
जहां सभी दीपावली त्योहार को अपने अपने अंदाज में मना रहे थे वही तमीज़ा संस्था ने असहाय लोगों तक पहुंचकर त्योहार की खुशी को इन लोगों में मिठाई, पटाखे, कंबल बांटकर इनकी खुशियों को बढ़ाया। साथ ही नन्हे बच्चों को दीपावली पर्व क्यों मनाया जाता है इसके बारे में जानकारी देकर सनातन संस्कृति के महत्व को बताया।
दीपावली की पूर्व संध्या पर मोहनपुरा गांव कालबेलिया बस्ती में रहने वाले परिवार को कंबल, मिठाई, पटाखे बांटे व उनके साथ दिवाली मना कर आए। मुस्कुराते हंसते दीप जलाना जीवन में नई खुशियां लाना दुख दर्द अपने भूलकर सभी को गले लगाना, इसी उद्देश्य के साथ तमीजा संस्था की तनिष्का पारीक, समीक्षा जैन, नवधा जैन ने चैरिटेबल संस्था खोली। पूर्व में भी राशन सामग्री, राखी उत्सव, स्वतंत्रता दिवस गरीब परिवार के साथ मनाया था।
आगामी दिवस में संस्था दिव्यांग विवाह सामूहिक सम्मेलन में संस्था की ओर से आर्थिक मदद भी करेगी। आज के कार्यक्रम में लीशा बाकलीवाल, प्राची जैन, प्रआकशी जैन, छवि यादव, कृर्ति जैन ने सहयोग किया।
रालोपा सुप्रीमो बेनीवाल से मिले
दीपावली के पावन पर्व पर सुरसुरा मण्डल के कार्यकारिणी सदस्यों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सांसद नागौर व नारायण बेनीवाल विधायक खींवसर से शिष्टाचार मुलाकात की।दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इसमें सुरसुरा मंडल उपाध्यक्ष हनुमान मेघवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र मस्ताना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोनू नोदल, एसएसटी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश बरवड़ व रमेश नोदल मौजूद रहे।
