पर्यावरण दिवस पर पौधे बांटे और लगाए

Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर भारती श्रीवास्तव के निर्देशानुसार ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज अध्यक्ष संतोष पारीक एवं वार्ड पार्षद राखी शर्मा व भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक आदित्य डागा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुरी में पौधे लगाकर व योग क्लास में पौधे वितरण करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देशानुसार संतोष पारीक व आदित्य डागा के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़े की थैलियां भी बांटी गई, गोवंश रक्षा व सुरक्षा के लिए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सदस्य सुमन शर्मा, आंगनवाड़ी संयोजक मंजू शर्मा ,योग संयोजक रेखा पारीक, वार्ड वासी प्रणति शर्मा,बबीता शर्मा ,संतोष शर्मा, हेल्पिंग हैंड किशनगढ़ समूह रवि शर्मा, शीतल शर्मा ,गुलाब चौधरी, कावेरी शर्मा ,मंजू शर्मा ,हर्षिता शर्मा ,आरती यादव, संतोष यादव, उषा पालीवाल, आस्था शर्मा ,सुनीता मेवाड़ा, शशि कला ,आराध्या, तारा अग्रवाल, संगीता शर्मा ,प्रियंका शर्मा ,पूजा सेन, ललिता रावत ,चंदा प्रजापत, छोटी मेवाड़ा, आदि मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.