सदस्यता अभियान और संगठन पर की चर्चा

Spread the love

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक आयोजित


मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ की वार्षिक सदस्यता अभियान को लेकर बैठक उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि बैठक की अद्यक्षता कर रहे उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा व जिला पर्यवेक्षक जिला मंत्री चेतन प्रकाश जिन्दागल की उपस्थिति में वार्षिक सदस्यता अभियान में संगठन के कार्ययकर्ता सभी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को संगठन की शिक्षक हितों के कार्यों की जानकारी देते हुए सर्वाधिक शिक्षक सदस्य बनाते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
उपशाखा किशनगढ के समस्त विद्यालयों तक संगठन के ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे और सदस्यता जैसे अति महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करे, इस हेतु टीमों का गठन कर जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षक समस्याओं का संकलन कर समाधान की कार्ययोजना बनाई गई। प्रदेश कार्यालय मन्त्री बनने पर रतन लाल माली का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में में शिक्षक समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिसमें अभी हाल ही में हो रही चुप्पी तोड़ो प्रशिक्षण में बजट जारी करवाने हेतु जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने हेतु कार्यवाही करने का निर्णय किया गया। साथ ही 9 व 10 जुलाई को पुष्कर में आयोजित अभ्यास वर्ग में किशनगढ से अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, सरदार सिंह चौधरी, रतन लाल माली, सतीश शर्मा, सुशील दाधीच, रामप्रसाद वैष्णव, रामधन शर्मा, नरेन्द्र सोनी आदि शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *