जन जन तक पहुंचाए कांग्रेस की रीति-नीति

Spread the love


साबरमती से राजघाट तक की आजादी गौरव यात्रा का स्वागत
किशनगढ़ में बैठक का भी आयोजन


मदनगंज-किशनगढ़.
कांग्रेस सेवादल द्वारा साबरमती से राजघाट दिल्ली तक आयोजित की जा रही आजादी गौरव यात्रा का किशनगढ़ पहुंचने पर आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने सेवादल संगठन को काग्रेस की रीढ की हड्डी बताया। सिनोदिया ने वर्तमान में चल रहे राजनीतिक माहौल मे इस गौरव यात्रा की उपयोगिता बताते हुए कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में योगदान बताते हुए सभी से गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए कांग्रेस की रीतियों और नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिह शेखावत ने बताया कि एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही है जिसका देश की आजादी से पहले से वर्तमान तक त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है। इन्हीं वीर शहीदों की गाथाएं घर घर तक पहुँचाने और जनमानस को जागरूक करने का उद्देश्य लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार यह आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है।
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने वर्तमान केंद्र सरकार और आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह झूठा प्रचार करने मे लगे है जब कि कांग्रेसी सदैव सच ही कहता है। यह नफरत फैलाने वाले आजादी से पहले 1942 में भी साथ थे और वर्तमान मे जम्मू कश्मीर में भी मिलकर सरकार चलाई थी। हिन्दू महासभा अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो पर चलती है। कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा पर चलती है। आजादी के सिपाहियों का काग्रेस के पास लम्बा इतिहास है जब कि इनके पास नाम लेने के लिए भी कोई नहीं। इन्हें पता ही नही है कि कांग्रेस व सेवादल संगठन ने वर्षो पहले बनारस मे भारत माता मंदिर बनाया था। यह तो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी सम्मान नहीं करते इनकी पार्टी का झंडा ही दोरंगा है। उन्होंने आगे कहा कि देश संविधान से चलता है संविधान से ऊपर कोई नहीं। संविधान को नही मानने वाले देश के गद्दार कहलाएंगे। जिन्होंने देश के लिए एक कुर्बानी नहीं दी वे हमे देश भक्ति क्या सिखाएंगे। हम भारत का निर्माण करने वाली पार्टी से है। इनकी टोपी का रंग ही काला है इसलिए इनकी सोच अलग है। हमारी टोपी सफेद है और यह रंग शान्ति का प्रतीक।
इससे पहले पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के नेतृत्व मे आजादी गौरव यात्रा का डबल फाटक पर अगवानी करते हुएए रैली का स्वागत किया। उसके बाद सिनोदिया के नेतृत्व व किशनलाल मीणा के सानिध्य में परासिया में स्वागत किया गया। इसी प्रकार पावरहाउस अजमेर रोड पर अशफाक हुसैन व मूलचंद शर्मा, लिंक रोड पर संजय पांड्या ने, आदित्य मिल पर आसू लुहार, कटारिया ट्रांसपोर्ट पर महेश शर्मा व जगदीश कुमावत, पुराने बस स्टैंड पर निवर्तमान अध्यक्ष रमेश जाजू, पार्षद घनश्याम सोडा, सिन्धी कालोनी पर मनमोहन शर्मा व महेन्द्र यादव, प्रकाश नायक, टांक पेट्रोल पंप पर धन्ना लाल यादव, राजेन्द्र काबरा, मुख्य चौराहे पर शक्की मो., तक्की मो., मोहित खन्डेलवाल, पार्षद अजीज मो. ने, कटले के बाहर सुशील अजमेरा, रमेश जाजू, घनश्याम सोडा, बालाजी मंदिर पर तक्की मो., दामोदर शर्मा, मुर्दा गली पर तेजपाल बजाड़, राधेश्याम वैष्णव ने, पुरानी मिल चौराहे पर रफीक मो., मुंशी मो. ने, सरदार पेट्रोल पंप अन्नू लुहार व दीदार अली, लिंक रोड़ पर पार्षद पप्पू मेघवाल व राजेश सैनी ने पुष्प वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान डबल फाटक से तिलक मैरीज हाल तक जगह जगह ठंडा पानी, छाछ, जूस, मिल्क रोज, नीबू पानी पिला कर स्वागत किया गया।
गौरव यात्रा के तिलक मैरीज हाल पहुचने पर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, एवं सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व राज्य स्तरीय के पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शक्की मो., रवि सिनोदिया, प्रदीप चौधरी, पार्षद राकेश शर्मा, हमीदा बानो, पार्षद राहुल चौरडिया, पार्षद नूर मो, पार्षद अन्जू मेघवंशी, रामेश्वर सोलंकी, परमिन्दर जोशी, गिरिराज गुर्जर, पूर्व पार्षद नसीम भाई, मदन जाजोरिया, अरविन्द मोदी, जगदीश जीनगर, केसरी मल, बीरम सिंह रावत, सरपंच खेताराम, राजेन्द्र जेवलिया, रामेश्वर चौधरी, सेवादल अध्यक्ष अनिल सेठी, गोविन्द बियाणी, मस्तराम सरपंच सिनोदिया, कमल डीडवानिया, शादाब खान, विवेक चौधरी, आर्यन खान, मनीष मेघवाल, भंवर चौधरी रूपनगढ़ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.