कांग्रेस जन ने मनाई नेहरू जयंती

Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. किशनगढ़ में 14 नवंबर 2022 सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ द्वारा नेहरू वाचनालय मदनगंज किशनगढ़ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शांतिलाल झाझरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश जाजू, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हमीदा बानो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे और कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। पूरे भारत में इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम वैष्णव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवम् पार्षद राकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य जगदीश गौरा, एडवोकेट संजय राज ,पार्षद सुशील अजमेरा, रफीक मोहम्मद ,परमेंद्र जोशी, धन्ना लाल यादव ,मोहम्मद अजीज, सौदान जी गुर्जर , रामस्वरूप भडाना, महेंद्र सेन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष तेजपाल बजाड़, केसरीमल डूक्या, हरीश चौधरी ,मदनलाल मेघवाल ,विष्णु वैष्णव ,नीरज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप भडाना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version