सीएम ने दी नई उप तहसीलों की स्वीकृति

Spread the love

आम जनता को मिलेगी राहत


जयपुर.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की उप तहसील हरसौली को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा नवीन उप तहसील साहडोली (तहसील रामगढ़) के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सीएम गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील हरसौली में 2 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व 41 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील साहडोली में 3 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त 7 पटवार मण्डल व 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
इसी तरह सीएम गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version