
अजमेर, 29 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला शहर अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के द्वारा एवं किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा पर केशव चतुर्वेदी हाउसिंग बोर्ड निवासी को भाजपा युवा मोर्चा किशनगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर सभी मंडल पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
वहीं अजमेर के पृथ्वीराज मंडल का अध्यक्ष मुकुल साहू, दाहरसेन मंडल का अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, बजरंग मंडल का अध्यक्ष मोहन विजयवर्गीय, आदर्श मंडल का अध्यक्ष दीपक वर्मा, मदनगंज मंडल का अध्यक्ष अमन पाटोदिया, सिलोरा मंडल का अध्यक्ष महेन्द्रसिंह टांडी, सुरसुरा मंडल का अध्यक्ष शिवराज धांधा, अरांई मंडल का अध्यक्ष सांवरलाल भदाला व बोराड़ा मंडल का अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठोड़ ढिगारिया को बनाया गया है।
जीएसटी 12% करने के विरोध में ज्ञापन
फुटवियर एसोसिएशन किशनगढ़ के द्वारा कल 30 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे फुटवियर पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% करने के विरोध में उपखंड कार्यालय पर राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। फुटवियर एसोसिएशन के लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से जो जीएसटी बढ़ाया जा रहा है, उसके विरोध में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।