Spread the love

प्रशस्ति में हुआ महेश चंद्र शर्मा का सम्मान
जयपुर. ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित डॉ राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय में शनिवार को प्रशस्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दैनिक नवज्योति के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश चंद्र शर्मा का सम्मान किया गया।
प्रमुख वक्ता यशवंत व्यास ने कहा कि महेश चंद्र शर्मा ने इमानदारी से अपना पत्रकारिता जीवन बिताया है। वह सीधे सरल व्यक्तित्व रहे हैं।

वर्तमान में परिस्थितियों के हिसाब से पेशेवर तरीके से काम करने वाले पत्रकार आगे निकल सकते हैं। जब तक लोग अपनी नजर नहीं बदलेंगे तब तक नजरिया नही बदलेगा।
महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। पत्रकारिता में परिवर्तन आ रहे हैं प्रतिस्पर्धा बढ़ी है उसको देखते हुए काम करने की शैली भी बदली है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों गोपाल शर्मा, राजेंद्र बोडा, कैलाश शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद्र छाबड़ा ने कहा कि इस तरह का आयोजन बहुत ही आनंददायक है।
कार्यक्रम का संचालन देवकरण सैनी ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रासरूट्स मीडिया फाउंडेशन के के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रशस्ति में उन पत्रकारों का सम्मान किया जाता है जो सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सक्रिय हैं। कार्यक्रम के अंत में इंडिक स्कूल ऑफ जुरिसप्रूडेंस के राजेश मेठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।