मोक्षमार्गी संतों का मनाया अवतरण दिवस

Spread the love

किशनगढ़ में आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम और गौसेवा


मदनगंज-किशनगढ़. मोक्ष मार्ग के पथिक संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज, गणिनी आर्यिका प्रमुख ज्ञानमती माताजी, आचार्यश्री सुनील सागर महाराज एवं आचार्य विद्यासागर महाराज के ग्रहस्थ अवस्था के भ्राता मुनि समय सागर महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से आदिनाथ मंदिर पर मनाया गया। आदिनाथ कॉलोनी के संत शाला में सुधा सागर प्राकृत पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात यहां पर आचार्यजी की पूजा की गई। अभिषेक भैया व रेखा जैन का इसमें विशेष सहयोग रहा। आदिनाथ मंदिर पर श्रीमद् देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान के अभिषेक व शांंतिधारा की गई। जिसका पुणयार्जन आरके मार्बल परिवार ने प्राप्त किया। आरके परिवार की ओर से कंवरलाल, महावीर प्रसाद, अशोक कुमार पाटनी एवं महेंद्र कुमार, विनय कुमार, रौनक गगंवाल परिवार ने शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। तत्पश्चात आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया गया जिसमें मंडल विधान पर 36 अर्घ समर्पित किए गए। कार्यक्रम में अशोक पाटनी, महावीर प्रसाद, प्रकाश चंद गंगवाल, सुमेर अजमेरा, कमल सेठी, इंदर चंद पाटनी, कैलाश चंद पहाडिया, ज्ञानचंद पाटनी, संजय जांझरी, प्रकाश चौधरी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, उषा गोधा, सुनीता काला, सरिता पहाडिया, मोना जांझरी, मीना सेठी सहित सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।


सेवा कार्य भी हुए
ज्ञानोदय नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नक्षत्र वाटिका मे स्थित श्री गोपाल गौशाला जाकर डेढ़ सौ गायों को चारा लापसी गुड़ खिलाया गया एवं सेवा भारती मे जाकर मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया।मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंत्री इंदर पाटनी, हेमंत छाबड़ा, विकास पाटनी, सुभाष चौधरी, कैलाश चंद्र पहाडिया, पार्षद परमेंद्र जोशी, वीर पांडया, गौरव पाटनी, राजेश अजमेरा, रमेश चंद्र गगंवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।सायंकालीन बेला में चेलना जागृति महिला मंडल द्वारा भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया । जिसमें शांता पाटनी, रश्मि छाबड़ा, नवरत्न दगडा, गुणमाला छाबड़ा, शांति देवी गगंवाल आदि अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रही। आदिनाथ संगीत मंडल के तत्वावधान में पंच परमेष्ठी आदिनाथ भगवान एवं आचार्यजी की 76 दीपक द्वारा महाआरती की गयी। जिसमें अजय सोनी एवं अन्य गायको ने भाग लिया तत्पश्चात दिगंबर जैन महिला महा समिति के तत्वावधान में एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। विजेता प्रतियोगियों को महासमिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम मे मोना जांझरी गुणमाला पाटनी, अंतिमा जांझरी, सिंपल बाकलीवाल का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version