
मदनगंज किशनगढ़. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ द्वारा बुधवार को राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय किशनगढ़ में कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जाजू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शांतिलाल झाझरी , नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल , रामेश्वर सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस हमीदा बानो , राधेश्याम वैष्णव, महेंद्र सेन, पार्षद धन्ना लाल यादव , सुशील अजमेरा, पप्पूलाल मेघवाल महेंद्र यादव, संजय राज, दीपक खटाना, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, किशन लाल गहलोत, केसरीमल डुक्या, विश्राम चौधरी, तेजपाल बजाड़, कैलाश गुर्जर , सौदान गुर्जर , सलीम कुरेशी, आजम भाई, नसरुदीन देशवाली , मदन लाल मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप भडाना ने किया।