Spread the love

जयपुर.
मोती डूंगरी रोड पर नायला हाउस के सामने लड्डूओं की बगीची स्थित श्री नर्बदेश्वर जी महाराज मंदिर के स्थापना दिवस पर ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी शनिवार को पाटोत्सव मनाया गया। डॉ. प्रशांत शर्मा के आचार्यत्व में विद्वानों ने यजमान से प्रधान मंडल की पूजा करवाई। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र घटाभिषेक प्रारंभ हुआ। विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने करीब तीन घंटे तक भगवान नबर्देश्वर का विभिन्न तीर्थों के जल से वेद मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। भोलेनाथ का मनमोहक शृंगार कर शाम को महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।