हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

कृष्णापुरी स्थित एजुकेशन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित


मदनगंज-किशनगढ़.
देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस एजुकेशन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल कृष्णापुरी मदनगंज किशनगढ़ में उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया गया। एजुकेशन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की सचिव संतोष पारीक ने ध्वजारोहण किया।
विद्यालय में बच्चों को पीटी, योग एक्सरसाइज, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता करवाकर बच्चों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति व राजस्थानी गानों पर उत्साह से डांस किया। जैसे गणपति बप्पा मोरिया, देश रंगीला, तेरी मिट्टी में मिल जावा, इंडियन, इंडियन शेर दिल इंडियन, राम जागे चीनी भागे, हेलो मारो राजस्थान, लहरिया घूमर, रंगीलो मारो ढोलना, आयो रे शुभ दिन आयो, रे ए बेटी हिंदुस्तान की कविता व भारत मां का सदन सुहाना कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह व हर्षोल्लास से डांस किया। विद्यालय के प्रिंसिपल रामदयाल पारीक व वाइस प्रिंसिपल संगीता चौहान ने बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साह वर्धन किया व धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version