आंगनबाड़ी बच्चों को बांटी किताबे और स्टेशनरी

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिन


मदनगंज-किशनगढ़.
किशनगढ़ में युवा मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने अपना जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्य करके मनाया। इसमें गोसेवा, मंदिर सेवा, आंगनबाड़ी में सहयोग आदि कार्य शामिल है।
अध्यक्ष प्रजापति का जन्मदिन रुपनगढ़ रोड अमरनाथ छतरी के पीछे प्रजापति पंचायत भवन में माला व साफा पहनाकर समाज के लोगों ने प्रजापति को जन्मदिन की बधाई दी। इसी तरह उपस्थित लोगों में प्रजापति महिला मंडल अध्यक्ष सरोज प्रजापति, राकेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, किशन लाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, सुरेश प्रजापति, रामसहाय प्रजापति (केशव मिष्ठान भंडार) जसवंत प्रजापति, रामलाल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, राजू प्रजापति, जसवंत प्रजापति आदि लोग शामिल हुए।
प्रजापति ने अपने जन्मदिन पर सावंतसर में मदनेश गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर गोसेवा की। इसी के साथ प्रजापति भवन आंगनवाड़ी व सांवतसर आंगनवाड़ी बच्चों को पुस्तक व पेन पेंसिल बाटे। वही दूसरी ओर बजरंग क्षेत्र के रामदेव कॉलोनी में नवनिर्मित रामदेव मंदिर में 11 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसी तरह बजरंग कॉलोनी क्षेत्र के रामदेव कॉलोनी में समाजसेवी राजेंद्र प्रजापति द्वारा प्रजापति अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया जहां प्रजापति ने नवनिर्मित रामदेव मंदिर में रामदेव जी की मूर्ति के सामने माथा टेक जीवन में सकुशल की कामना करी। बाद में समाज बंधुओं के साथ केक काटा गया। केक कटने के बाद प्रजापति ने नवनिर्मित रामदेव मंदिर में 11000 की सहायता करने की घोषणा की है। जहां पर सर्व समाज के बंधुओं ने प्रजापति का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसी के साथ अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा व शेर सिंह बना, मुकेश, रमेश, गजानंद, राजू आदि ने प्रजापति का जन्मदिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *