Blind Love नाबालि‍ग लड़की का 3 बच्‍चों के पि‍ता पर आया दि‍ल, भागकर कर ली शादी

Spread the love

इंदौर। अब तक तो आपने सुना ही होगा कि‍ प्‍यार अंधा होता है, लेकि‍न अब देख लीजिए इस प्रेम कहानी में, जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। यह प्रेम कहानी है MP में इंदौर संभाग के मनावर की। यहां एक नाबालि‍ग लड़की हो तीन बच्‍चों के पि‍ता से इश्‍क हो गया और लड़की उसके साथ घर छोड़कर भाग गई। ये प्रेम कहानी यहीं खत्‍म नहीं होती है। इसके बाद जैसे लड़की उम्र 18 साल हुई उसने तीन बच्‍चों के पि‍ता से शादी भी रचा ली, लेकिन इसके बाद बवाल हो गया।

इस दौरान लड़की के परि‍जनों की रि‍पोर्ट पर नाबालि‍ग को भगाने के जुर्म में लड़के को गि‍रफ्तार कर लि‍या गया। दो महीने बाद जैसे ही लड़का जेल से छूटकर आया, लड़की के परि‍जनों ने उसके घर पर धावा बोल दि‍या। इस दौरान लड़के को जलाने की कोशि‍श की गई, जि‍समें लड़के की मां झुलस गई।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

MP के धार जिले के मनावर क्षेत्र के गांव कावठी का रहने वाला तीस वर्षीय सुनील चौहान का काम धंधे के सि‍लि‍सि‍ले में बड़वानी आना-जाना था। दो साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात एक 17 साल की लड़की से हुई और यही से दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा। युवक ने लड़की को अपने बारे में सब कुछ बता दि‍या कि‍ वह शादीशुदा है और तीन बच्‍चों का पि‍ता है। इसके बावजूद लड़की उसके साथ रहने को तैयार हो गई। जैसे ही मौका मि‍ला दोनों घर से भाग नि‍कले। इस बारे में लड़के की पत्‍नी व बच्‍चों को कोई खबर नहीं थी। दो महीने तक वो इधर-उधर छुपते रहे।

लड़की के बालि‍ग होते ही दोनों ने रचा ली शादी

घर छोड़ने के दौरान लड़का अपने घर पर सिर्फ इतना ही बताकर गया था कि उसका एक लड़की से रि‍लेशनशि‍प है और वह शादी करने का दबाव बना रही है। इसके बाद दोनों कई दिन साथ रहे। इस बीच लड़की 5 अगस्त 2022 को 18 साल की हो गई। लड़की के बालि‍ग होने के आठवें ही दिन दोनों ने मंदि‍र में जाकर शादी कर ली।

पहली पत्‍नी बोली- अब आ जाओ, दोनों साथ रह लेंगी

शादी करने के बाद लड़के ने अपनी पहली पत्‍नी को सारी बात बता दी। इस पर पहली पत्‍नी ने कहा कि‍ अब शादी ही कर ली है तो यहां आ जाओ। मैं भी तीन बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। इस बीच जेल से छूटकर आने के बाद लड़की के परि‍जनों ने लड़के पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जलाने का प्रयास भी कि‍या, लेकि‍न बीच में लड़के की मां आ गई, जि‍ससे वह बच गया। लड़के की मां अस्‍पताल में भर्ती है और लड़की के पि‍ता को इस मामले में पुलि‍स ने गि‍रफ्तार कर लि‍या है।

पुलि‍स के अनुसार मामला अब कोर्ट में है। अब 15 नवंबर को लड़की व लड़के के कोर्ट में बयान होंगे। फि‍लहाल लड़की अपने परि‍जनों के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.