
पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य ने की भविष्यवाणी
जयपुर, 9 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी की रणनीति में सबसे बड़ा बदलाव यही देखने को मिल रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव जहां भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री का चेहरा सामने किए लड़ा था, वहीं इस बार भाजपा अगेन योगी-सीएम योगी के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी। जिस तरह से पिछले चार वर्षों में योगी का पार्टी के भीतर कद बढ़ा है, उसको देखते हुए ऐसा स्वाभाविक भी लगता है। योगी ने यूपी में हुए कई उप-चुनावों में तो भाजपा को जीत दिलाई। साथ ही योगी तमाम राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। भाजपा को योगी का चेहरा आगे करने से कई सियासी मोर्चों पर बढ़त मिली भी है।
अब आते हैं मूल प्रश्न पर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा को सत्ता मिलने के आसार है।
तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने बताया कि जन्म विवरण के अनुसार योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972, जन्म समय 12 बजे (अपरान्ह) जन्म स्थान पंचूर, पौड़ी गढ़भाल, उत्तराखंड है। इससे ज्ञात हो रहा है कि योगी आदित्यनाथ की जन्म कुण्डली सिंह लग्न, कुंभ के चन्द्रमा तथा पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण। लग्न स्वामी सूर्य तो राशि स्वामी शनि है। विधानसभा चुनाव के समय ग्रहों की दैनिक गोचर अत्यंत प्रतिकूल था। शनि की साढ़ेसाती की प्रथम चरण है तथा विंशोत्तरी दशा के क्रम में केतु की महादशा में देवगुरु बृहस्पति की अन्तर्दशा 24 जनवरी 2022 तक है। इसके बाद शनि की अन्तर्दशा प्रारंभ हुई जो 24 फरवरी 2023 तक चलेगी। यह अन्तर्दशा प्रतिकूल व विघ्नकारी है। दैनिक ग्रहों की स्थिति, गोचर के फलस्वरूप योगी आदित्यनाथ को परेशानियों का सामना पड़ सकता है, पर 13 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में सूर्य प्रवेश हो गया है। इसका फायदा भरपूर मिलेगा पर सीटें कम आएंगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे। इसलिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा को सत्ता मिलने के आसार हैं।