मदनगंज मंडल ने किया आयोजन

मदनगंज-किशनगढ़.
डॉक्टर डे के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल द्वारा राजकीय यज्ञ नारायण हॉस्पिटल में पदस्थापित सभी चिकित्सकों का सम्मान मंडल अध्यक्ष किशन बंग की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रभारी विकास सोनगरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक जैन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों का परिचय मंडल पदाधिकारियों को करवाया एवं मदनगंज मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की सहयोग और सम्मान के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों का मंडल द्वारा शॉल ओढ़ाकर उपहार देकर पुष्प भेंट किया गया और सभी चिकित्सक द्वारा कोरोना काल में निरंतर दी गई सेवाओं के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, भाजपा पार्षद दल मुख्य सचेतक सुरेंद्र सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री जगदीश सोनगरा, मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद बंजारा एवं मंडल कोषाध्यक्ष कमल जैन, वाहिद मंसूरी, मनीष बंजारा, हर्षित अजमेरा, रामचरण वैष्णव, जुगल राठी सीए सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल जैन, वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ मनमोहन शर्मा, डॉ. विनोद गोयल, डॉ पी आर चौधरी, डॉ. अंजना गुप्ता, डॉ. राजकुमार जैन, डॉक्टर एसआर जैन, डॉक्टर एम के जोशी, डॉक्टर एम एम शर्मा, डॉक्टर पंकज जैन, डॉक्टर पूनम अग्रवाल, डॉक्टर किशोर कुमार, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सहित यज्ञ नारायण चिकित्सालय के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री जगदीश सोनगरा द्वारा पधारे हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया एवम संचालन कमल जैन ने किया। उपस्थित सभी चिकित्सकोंं ने मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल प्रशासन को दिए गए सहयोग एवं भर्ती मरीजों को दी गई सेवाओं के लिए भी धन्यवाद दिया। आगे सहयोग बनाए रखने की मंगल कामना की।
