भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

बस्सी (राकेश शर्मा)। जयपुर देहात दक्षिण के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बृजेश लाटा, जिला मंत्री हरिमोहन शर्मा एवं सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बस्सी विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामफूल शर्मा व नरेंद्र पाटनी के द्वारा भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला मंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा द्वारा बताया गया कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ एवं 21 किलो की माला एवं मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की नसीहत देते हुए कहा की 2023 में भाजपा की सरकार आ रही है सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने क्षेत्र में काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.