भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Spread the love

भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

जयपुर. भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर द्वारा गांव गांव चलो, घर घर चलो कार्यक्रम के तहत हरियाणा सुहागन लॉन, महेश नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने बताया कि समारोह में ओबीसी वर्ग की 103 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया और कहा कि देश के विकास में ओबीसी समाज का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार, भारत की पहली सरकार है जिसने ओबीसी समाज के लिए संगठित विकास की कल्पना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद आज ओबीसी समाज एकजुट होकर राष्ट्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।  
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में राजस्थान वीरों की धरती माना जाता था। त्याग, बलिदान, पराक्रम, शौर्य व साहस की धरती माने जाने वाले राजस्थान की हालत आज बेहद चिंताजनक है। आज पूरे देश में राजस्थान महिला अत्याचार की दृष्टि से नं. 1, चौपट कानून व्यवस्था में नं.1, पेपर लीक में नं.1,  भ्रष्टाचार में नं. 1 है। हालात इतने खराब है कि महिलाएँ ना बाजार में सुरक्षित है, ना अस्पताल में, ना चौराहों पर ना गली मोहल्लों  में। अन्य पिछड़ा वर्ग के समाजों के प्रतिनिधियों ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना व जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *