
बस्सी /राकेश शर्मा। क्षेत्र के बैनाड़ा स्थित हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में जयपुर देहात दक्षिण के मंडल पश्चिम बस्सी के भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश लाटा, जिला मंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवण मीणा, मंडल अध्यक्ष रामफूल शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर ने पार्टी को मजबूत करने एवं मंडल सशक्त एवं समर्पण निधि पर जोर दिया। भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राजस्थान में 2023 में भाजपा सरकार बनाकर ही शाम का भोजन करेंगे एवं माला, साफा पहनेंगे। ऐसा उन्होंने प्रण लिया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा और 2023 में बस्सी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जीताना है। कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष गेंदीलाल मीना मंडल महामंत्री मदन बागड़ा, राजू मीणा, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश पंचोली, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान भांजा खेड़ी, श्याम सिंह, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, अविनाश बैरवा, अविनाश शर्मा, प्रवक्ता बंशी पंचोली, सूरज शर्मा, राकेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, पंकज कौशिक, मीडिया प्रभारी भाजपा के श्रवण डालूवाला एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राकेश शर्मा, नरेन्द्र तिवाडी का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।