
मदनगंज किशनगढ़. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भण्डारी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा व विधानसभा संयोजिका गुणमाला पाटनी के सानिध्य मे महिला मोर्चा मदनगंज किशनगढ़ मंडल की एक मीटिंग रखी गई। जिसमे आने वाले विधानसभा चुनाव मे मातृ शक्ति का योगदान बढ़ाने एवं भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने के लिए शक्ति केंद्र की टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ. बिगड़ती कानून व्यवस्था. महिला व दलित अत्याचार के विरोध मे कृष्णापुरी पावर हाउस के बाहर थाली बजाकर सरकार की नींद उड़ाने हेतु विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में किशनगढ़ विधानसभा संयोजक किशन गोपाल दरगड़, जिला प्रवक्ता महेंद्र पाटनी,मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष नीतू बलदवा, महिला जिला संयोजक लक्ष्मी यादव, सह संयोजक सरिता चौहान, पार्षद तरूणा जैन, सीमा शर्मा, निक्की जैन . शत विभा पाराशर म्रदुला पान्डे . ममता.कुसुम.कोठारी रीतू मंगनानी. बीना. भावना. सरोज. चंद्र मनी. सरिता. मंजू शर्मा.प्रियंका शर्मा. चंदा बबीता. रेखा गर्ग. मंजू कुमावत. प्रेम लता. सुलेखा.सीता देवी कुमावत. दीपा. अंतिमा यादव. वैदिक शर्मा. सिमरन . किशन बंग. दीपेश गुप्ता. अमन पटोदिया. सतीश पाराशर जीतेंद्र रंगवानी. सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
