
किशनगढ़, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल शहर जिला अजमेर की ओर से ४.१५ बजे से 6.15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु आरोग्य की कामना के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। साथ ही देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूर्व सभापति श्रीमती गुणमाला पाटनी, विधायक प्रत्याशी विकास चौधरी, महामंत्री पुनीत जैन, सतीश पाराशर, वैभव पारीक, महामंत्री व पार्षद सुनीता राठी, शतविभा पाराशर, योग प्रभारी सरोज शर्मा , मीडिया प्रभारी रितु रामनानी, सदस्य रेखा गर्ग, उषा, प्रभा चौधरी, कलावती शकुंतला गीता देवी, उषा देवी, लता सोनी, फूली देवी, राजबाला जोशी, साक्षी, संतोष सिंघल, रामकन्या बेणावत एवं पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं 50 की संख्या में महिलाएं राधा कृष्ण मंदिर महावीर कॉलोनी में उपस्थित रहे।