
मदनगंज किशनगढ़. भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मण्डल की ओर से रविवार को गांधीनगर स्थित गांधी पार्क पर श्रमदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम सांसद भागीरथ चौधरी औऱ मण्डल अध्यक्ष किशन बंग द्वारा गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओ पर पुष्पहार पहना दीप प्रज्वलित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे
जय जवान जय किसान के उदघोष के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ हुआ।
सांसद भागीरथ चौधरी ने गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि आज हमारे देश की दो महान विभूतियो की जन्म जयंती है महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के अनुयायी थे स्वाधीनता संघर्ष के महान पुरोधा थे। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को सैकड़ो वर्षो की गुलामी से मुक्त कराने में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया देश की आज़ादी में उनके योगदान को सदैव गौरव के साथ याद किया जाएगा।
माँ भारती के गुदड़ी के लाल भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जय जवान जय किसान के उद्धोषक, सादगी, सत्यनिष्ठा, कर्तव्य बोधी, निडरता व राष्ट्र प्रेम की प्रतिमूर्ति थे।
उनका सादगी पूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण निष्ठा और सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है।
हमे इन महान विभूतियों के जीवन का अनुसरण कर प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायण के साथ देश के विकास में सहभागिता देनी चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किशनगोपाल दरगड, प्रहलाद जांगिड़, राजकुमार लुहाड़िया, पंकज पहाड़िया, दिनेश अग्रवाल, कैलाश राव, सुशील दाधीच, संतोष पारीक, सरिता कांवरिया, अजित बंजारा, रजनीश सेन,मनीष भूपारिया, बिरदीचंद, राजेश शर्मा, सतीश पाराशर, राजेश नेहवाल, विशाल राव, मोहन प्रजापत, मुंशी मोहमद, जुम्मन मंसूरी, इस्माइल मोहम्मद मुल्तानी,बंसीलाल कांवरिया, शिवम शर्मा, रणजीत चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।