भाजपा प्रत्याशी चौधरी का 51 मीटर साफा बंधवाकर एवं गुड से तौलकर किया स्वागत

Spread the love

जेसीबी से पुष्प वर्षा के साथ निकाली भव्य रैली लोगो का उमड़ा जनसैलाब

मदनगंज किशनगढ़. भाजपा किशनगढ़ विधायक प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सुरसुरा मण्डल के निम्बार्क तीर्थ, नोनन्दपुरा, गुदली, कल्याणीपुरा, बासड़ा मेहरान, कुचील, बृजपुरा, चिताखेड़ा सहित गांव ढाणी में किया जनसम्पर्क।

भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सुरसुरा मण्डल के निम्बार्कतीर्थ, नोनन्दपुरा, गुदली, कल्याणीपुरा, बासड़ा मेहरान, कुचील, बृजपुरा, चिताखेड़ा सहित आसपास के गांव, ढाणीयों में जनसम्पर्क एवं नूक्कड़ सभाओं में सम्बोन्धित कर भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक से मतों से जिता कर किशनगढ़ विधानसभा के चहुमुंखी विकास हेतु समर्थन मांगा। चौधरी को बृजपुरा गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत कर जेसीबी से पुष्प वर्षा कराते हुए भव्य रैली निकाली और 51 मीटर का साफा बांधकर और गुड से तौलकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जनसम्पर्क कार्यक्रम में सुरसुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व विधायक करतार चौधरी, महेन्द्र पाटनी, शम्भू शर्मा, अराई पूर्व प्रधान हरजीराम नुवाद, जिला उपाध्यक्ष शंभु शर्मा, सीआर सुदर्शन इन्दोरिया, महेन्द्र पाटनी, त्योद सरपंच करतार चौधरी, सहकारी भूमि विकास बैंक चैयरमैन चेतन चौधरी, निम्बार्क तीर्थ पूर्व सरपंच धरणीधर उपाध्याय, समरथ सिंह, जिला महामंत्री वेदप्रकाश दाधिच, रविकांत शर्मा, पवन जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार चौधरी, मदन पोसवाल, नारायण मुंडवाडिया, पूर्व सरपंच कुलदीप सुनारीवाल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारो ग्रामीण वासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.