Spread the love
अलवर। थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के टहला ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकट में ‘महंगाई राहत कैंप’ का कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने दौरा कर जनसंवाद किया।
इस दौरान मिश्रा ने लाभार्थियों को प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। साथ ही लोगों से इन योजनाओं का अिधकाधिक लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान कैंप में उनके साथ उपाध्यक्ष फूलचंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, पूर्व प्रधान जयराम दास, थानागाजी नगर पालिका के पार्षद राजेंद्र शर्मा, सकट सरपंच फूलचंद सैनी, सकट ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू सैनी ने शिवर में शिकरत कर जायजा लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, वॉर्ड पंच व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।