बिसाऊ को बनाया तहसील

Spread the love

पिलानी और गुडा उप तहसील


जयपुर.
सीएम अशोक गहलोत ने झुन्झुनूं जिले की बिसाऊ उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने को स्वीकृति दे दी है। साथ ही पिलानी व गुडा को भी नई उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सीएम गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील बिसाऊ में 4 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 13 पटवार मण्डल व 46 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही नवीन उप तहसील पिलानी में 5 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त 17 पटवार मण्डल व 50 राजस्व ग्राम तथा गुडा में 3 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृड़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version