भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

Spread the love


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम की किशनगढ़ में शुरुआत विधिवत नया ध्वज फहराकर व भारत माता भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दन्तोपंत ठेंगडी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। उक्त कार्यक्रम में भोलनाथ आचार्य सम्भाग प्रभारी व सम्भाग संगठन मंत्री धर्मू पारवानी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्भाग प्रभारी भोलानाथ आचार्य ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के बारे में विस्तार से बताया एवं अध्यक्षता हनुमान गुर्जर ने की। अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के राजस्थान प्रदेश संयोजक विश्राम मालाकार ने आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा भारत के सम्मान की फिर से वैभव हो दुनिया में जय हो हिन्दुस्तान की गीत गाकर कार्यक्रम को गति दी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी असंठित मजदूरों का आह्वान किया और विस्तार से बताया कि कलियुग में संगठन ही शक्ति है।

कार्यक्रम में महामंत्री रामलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष प्रभू लाल माली, हरिराम कुमावत, मदनलाल कुमावत, आंगनबाडी की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी छीपा, पूनम रोयल, रेखा प्रजापत, सुशीला, कौशल्या, ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने ओर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *