Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रदेश यात्री किशनगढ़ क्षेत्र के मूलचंद शर्मा, गणेश बाना और कैलाश शर्मा का पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया व पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया गांधीनगर आवास पर मिठाई खिलाकर एवं माला पहना कर स्वागत कियाl प्रदेश भारत जोड़ो यात्री मूलचंद शर्मा ने बताया सिनोदिया झालावाड़ अलवर यात्रा में सम्मिलित हुए एवं रोजाना सुबह शाम मोबाइल से हमारे हाल चाल पूछते और जानकारी लेते थे। तीनों पद यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब वह जम्मू-कश्मीर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। तीनों ने किशनगढ़ क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।
