
मदनगंज किशनगढ़
भारतीय बिल्डिंग मजदूर संघ ने भगवान विश्वकर्मा की जन्म जयंती की पूर्वसंध्या पर तीन फरवरी को भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि भंवर सिंह पलाड़ा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष लखन सिंह गूर्जर प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ रहे। कार्यक्रम संयोजक राजस्थान असंगठित निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विश्राम मालाकार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल प्रजापति आदि ने कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के दीप प्रज्वलित कर की। तत्पश्चात विश्राम मालाकार ने संगीत के साथ श्रमिक गीत (मानवता के लिए उषा की किरण जगाने वाले हम शोषित पीड़ित वंचित जन का भाग्य बनाने वाले हम)गाकर भारतीय मजदूर संघ की रीति निती पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों को संगठित होकर देशहित, उद्योग हित ओर श्रमिक हित में निरंतर संघर्ष करते रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष हनुमान गुर्जर की देख रेख में हुआ। रातभर मजदूर संघ कार्यालय मझेला रोड मदनगंज किशनगढ़ पर निर्माण मजदूर भक्ति रस में डुबे रहे। प्रातः काल भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना ओर आरती के बाद समापन हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रभुलाल मालाकार, कार्यालय मंत्री आराम शर्मा, संगठन मंत्री रत्न लाल चेची, स्योजी राम जाट, प्रहलाद मालाकार,गोपी माली, शंकर लाल मेघवंशी, नंदकिशोर राठी,आदि 300 श्रमिकों ने भाग लिया। भारतीय बिल्डिंग मजदूर संघ के महामंत्री रामलाल प्रजापति ने यह जानकारी दी है।
