राजस्थान में लाएं भाजपा की सरकार : भदेल

Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा “थाली नाद” बैठक कार्यक्रम

मदनगंज किशनगढ़. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के निर्देशानुसार किशनगढ़ विधानसभा महिला मोर्चा मंडल बैठक सूरज देवी पाटनी सभागार क्रिस्टल पार्क के सामने मदनगंज में आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक राजस्थान से अजमेर दक्षिण की भारतीय जनता पार्टी की विधायक व पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने “थाली नाद ” कार्यक्रम की बैठक को संबोधित किया कि दिनांक 5.7.2023 को जयपुर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को “थाली नाद” कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित किया कि थाली नाद बजाकर, कमल का फूल खिला कर। राजस्थान में मोदी सरकार को लाना है ।मोदी जी की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाकर, जन – जन को लाभांवित भी करना है। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू मेहता, नगर निगम संयोजक सविता गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक व उपाध्यक्ष सरिता कंवरिया, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष नीतू बल्दवा, महामंत्री ममता शर्मा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मंजू शर्मा, प्रेमलता जांगीड, शीतल शर्मा, लीला शर्मा, चेना देवी , कुसुम कोठारी,शांति रावणा राजपूत, नाथी वैष्णव ,संगीता शर्मा, आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.