
मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी किशनगढ़ विधानसभा युवा नेता भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉक्टर विकास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुँच कर अभिनंदन किया। किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल अग्रवाल, प्रधान शैतान पूनिया, जिला परिषद सदस्य नाथु नुवाद, गणेश गुजर, पूर्व उपसभापति राजकुमार बाहेती, महामंत्री भागचन्द चौधरी, सरपंच देवकरण दूक्या, हरिराम चूँदीवाल, दीपेंद्र मुंडोलाव, सर्वेश्वर यादव, रतनलाल घासल, प्रह्लाद दादिया, भागचन्द सहित अनेक कार्यकर्ता जयपुर उनके निवास पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को जन्मदिवस की बधाई दी व पुष्प गुच्छ भेंट किया।
महिला कार्यकर्ताओं ने की गोसेवा
महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संतोष पारीक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल द्वारा सतीश पूनिया प्रदेशाध्यक्ष को जन्म दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के जन्मदिवस पर गायों को चारा खिलाकर, गुड़ खिलाकर, पानी पिलाकर गौ वंश की रक्षा व सुरक्षा का वचन लेकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति गुणमाला पाटनी, कंचन शर्मा, पार्षद सुनीता राठी, वंदना शर्मा, शतविभा, छोटी देवी मेवाड़ा, शान्ति शर्मा, रजनी मेवाड़ा, सोहनी रावत, कोमल रावत, शारदा चौहान, शहनाज, लाली रावत, मधु शर्मा, टीना चौहान आदि महिलाएं मौजूद रही।
