Spread the love

पंडित दीनदयाल विचार मंच ने दी बधाई
मदनगंज-किशनगढ़.
पंडित दीनदयाल विचार संघ राजस्थान के तत्वाधान में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन का जन्मदिन मनाया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ राजस्थान के तत्वाधान में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में सुधीर जैन मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष का माल्यार्पण करके मुंह मीठा कराया गया। साथ ही किशनगढ़ की विश्व प्रसिद्ध चित्रकारी बणी-ठणी का चित्र भेंटकर शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीआर चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भावना शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीलाल सोमानी ने जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय प्रजापति जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल पालीवाल, किशन लाल प्रजापति, गजानंद खींची, प्रदीप चौधरी, महेंद्र नैयर आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।