अनिल मीणा भाजयुमो के महामंत्री मनोनीत

Spread the love

जमवारामगढ़, 8 फरवरी। जमवारामगढ़ भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा,भगवान सहाय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महादेव नेतावाला के निर्देशानुसार जमवारामगढ़ भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धारासिंह घोरेट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें अनिल कुमार मीणा डांगरवाडा, आंधी को भाजयुमो पूरब मंडल का महामंत्री मनोनीत किया गया। महामंत्री मनोनीत होने पर लोगों ने मीणा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मीणा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं और पार्टी की अपेक्षा पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी की रीति नीति के प्रसार के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.