आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अधिवेशन होगा अजमेर में

Spread the love

प्रदेश प्रभारी भोलानाथ आचार्य ने किया संबोधित


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सेक्टर 2 किशनगढ़ की बैठक शार्दुल स्कूल में स्थित सेंटर मदनगंज पर किरण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें भोला नाथ आचार्य राजस्थान आंगनबाडी प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दिनांक 25 व 26 दिसंबर 2021 को राजस्थान आंगनबाडी कर्मचारी संघ का प्रदेश अधिवेशन अजमेर में होना तय हुआ है जिसमे पूरे राजस्थान से आंगनबाडी कर्मचारी भाग लेंगे। अधिवेशन को सफलतापूर्वक करने के लिए भोला नाथ आचार्य आंगनबाडी प्रदेश प्रभारी, ममता सैन जिला अध्यक्ष भारतीय आंगनबाडी कर्मचारी संघ, विश्राम मालाकार जिला कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ अजमेर आदि ने सभी आंगनबाड़ी बहनों से चर्चा कर कार्यभार बांटा। उक्त बैठक में रजनीबाला, विजयलक्ष्मी, राधा अग्रवाल, मीनू कुमावत, संगीता शर्मा, विजय लक्ष्मी छीपा, कृष्णा, भंवरी देवी, रेणु, कविता चौहान, अन्नपूर्णा वैष्णव, सरोज शर्मा, प्रेमलता सहायिका साक्षी, सम्पत, माया, इंद्रा आदि ने भाग लिया। ममता सैन जिला अध्यक्ष भारतीय आंगनबाडी कर्मचारी संघ ने यह जानकारी दी है।

किया कन्याओं का पूजन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी किशनगढ़ प्रखंड के सानिध्य में मां की भक्ति एवं शक्ति के पावन महापर्व दुर्गा अष्टमी पर प्रखंड मंत्री मुकेश कुमार सेन के आवास पर मां की उपासना के साथ नौ कन्याओं का पूजन व कन्या भोज कराते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, प्रखंड उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, प्रखंड मंत्री मुकेश कुमार सेन, कुलदीप, गुरमीत सिंह व दुर्गा वाहिनी से सरोज देवी, इंदिरा देवी, खुशी वंशिका आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version