जयपुर में रैली के लिए रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले आंगनबाडी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जयपुर में एक विशाल रैली धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम साथिनों, शिशु पालना कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करते तब तक मिनिमम 18000 रुपए मासिक मानदेय देवे सेवा निवृति पर ₹500000 ग्रेजुएटी और उसके बाद ₹5000 प्रति माह पेंशन देवे आदि 20 मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय के नाम दिया जाएगा रैली 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 :30 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवाज रेलवे फाटक पर एक विशाल सभा के रूप में धरना प्रदर्शन किया जाएगा किशनगढ शहरी परियोजना से तीन बसें ग्रामीण से तीन कुल 6बसों मे लगभग350 महिलाकर्मी विश्राम मालाकार व जिलाअध्यक्ष विजय लक्ष्मी छीपा के नेतृत्य मे प्रात: आठ बजे आर के कम्युनिटी सेंटर जयपुर रोड से जयपुर के लिए रवाना होंगे रेली को सफल बनाने के लिए विजय लक्ष्मी छीपा, राधा अग्रवाल,सीमा टाक,पूनम रुहिल,राधा अग्रवाल संपत मीना राजनीबाला अनीता नाथ सीमा टांक इंद्रा शर्मा किरण शर्मा कृष्णा रामेश्वरी प्रजापत सुनीता व्यास आदि शहरी परियोजना से ओर शशिकला ममता शर्मा,किरण वैष्णव,रानू चोरडिया ,नीलीमा पारिक आदि ग्रामीण से अजमेर सम्भाग से लगभग1500 महिला कर्मी रैली में भाग लेंगे।
विजयलक्ष्मी छीपा जिला अध्यक्ष भारतीय आंगनबाडी कर्मचारी संघ जिला अजमेर ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version