
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षक भाग लेंगे।
मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) अजमेर का जिला शैक्षिक सम्मेलन 27 व 28 सितम्बर 2022 को अजमेर में रा उ मा वि तोपदड़ा,अजमेर में होगा।
उपशाखा किशनगढ़ के अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के शैक्षिक कलेन्डर के अनुसार संगठन का जिला शैक्षिक सम्मेलन 27 व 28 सितम्बर 2022 को रा उ मा वि -तोपदड़ा, अजमेर में होगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी होंगे अध्यक्षता करेंगे माननीय वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर (उत्तर) पूर्व शिक्षा मंत्री, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खो-खो संघ भंवर सिंह पलाड़ा व मुख्य वक्ता होंगे अवधेश तिवाड़ी सेवानिवृत प्रधानाचार्य ,प्रदेश पर्यवेक्षक होंगे राजेश्वर त्रिपाठी, प्रदेश उप सभाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि जिला शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए किशनगढ़ से सैकडों शिक्षक दिनांक 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 9:30 बजे रविंद्र रंगमंच से बस द्वारा प्रस्थान करेंगे।