आखिर क्यों है जर्मन भाषा का इतना महत्व

Spread the love

तकनीकी, चिकित्सा और वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे है जर्मनी


जयपुर.
बहुत से लोग आश्चर्य चकित है और जानना भी चाहते है कि आखिर जर्मन भाषा का इतना महत्व क्यों है। यह रोजगार के लिए इतनी महत्वपूर्ण भाषा क्यों बन गई है। आइए जानते है इसके प्रमुख कारण-
यूरोपीय यूनियन में जर्मनी बोलने वालों की संख्या अंगे्रजी, फे्रंच और स्पेनिश आदि से अधिक है। यह दुनिया की 10 प्रमुख बोलने वाली भाषाओं में शामिल है। जर्मनी इंजीनियरिंग में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है। जर्मन जानने वाले विशेषज्ञों को अभी तक लगभग 92 नोबेल पुरस्कार मिल चुके है। इनमे 22 फिजिक्स, 30 कैमिस्ट्री, 25 मेडिसीन के है। यह सभी विशेषज्ञ तीन प्रमुख जर्मन भाषी देशों से है। 11 जर्मन भाषी साहित्यकारों को भी नोबेल मिल चुका है। 7 जर्मन और आस्टे्रनियन को शांति पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके कारण जर्मन भाषा का महत्व पूरी दुनिया में है।
जर्मन और अंगे्रजी काफी हद मिलती जुलती है और बहुत कुछ समानता है लेकिन कुछ अंतर भी है। फिल्म निर्माण में जर्मन बोलने वाले व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इनमे जर्मन और आस्ट्रेयिन फिल्म निर्माताओं का तो हॉलीवुड का इतिहास रचने वाला माना जाता है। विज्ञान के क्षेत्र में जर्मन दूसरे स्थान की भाषा मानी जाती है। पूरे विश्व की प्रकाशित होने वाली पुस्तकों में से पांचवां हिस्सा जर्मन भाषा की पुस्तकों का होता है। इनमे से कई का अंगे्रजी भाषा में अनुवाद भी होता है। जापान से बाहर पढ़ाई करने वाले जापानी विद्यार्थियों में से 68 प्रतिशत जर्मनी में पढ़ाई करते है। पश्चिमी विश्व विशेषकर यूरोप का बहुत सा कार्य और साहित्य दर्शनशास्त्र, साहित्य, संगीत, कला इतिहास, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, इंजीनियरिंग, चिकित्सा आदि की जानकारी जर्मन में ही लिखी गई है और अभी भी यह कार्य जारी है।

इसलिए मिलता है रोजगार

जर्मनी में वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के कारण जर्मन भाषा जानने वालों को रोजगार मिलने में आसानी रहती है। जर्मनी दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था यूरोप में प्रथम और संसार में चौथे स्थान पर है। यहां तक कि स्पेनिश बोले जाने वाले सभी देशों की अर्थव्यवस्था से तुलना की जा सकती है। विश्व की कई बड़ी कंपनियों और संस्थाओं का केंद्र जर्मनी है। अमरीका में जर्मनी की ओर से सीधा निवेश 10 अरब डॉलर से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.