
सांसद भागीरथ चौधरी करेंगे किशनगढ़ में उद्घाटन
अजमेर – केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, अजमेर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अजमेर में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 8 वर्ष निमित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। अजमेर के सांसद भगीरथ चौधरी के हाथों किशनगढ़ के सूरज देवी पाटनी सभागृह में दिनांक 14 सितंबर 2022 को प्रातः 11.00 बजे इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में दिनेश सिंह राठौड, सभापति नगर परिषद, परसाराम उपखंड अधिकारी विशिष्ट अतिथि रहेगे I
प्रदर्शनी 14 से 16 सितंबरतक 2022 तक यह प्रदर्शनी प्रातः 09 बजे से दोपहर 5 बजे तक सभी लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा इसके अलावा केंद्र सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी भी दी जाएगी।
प्रदर्शनी में डाक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी अपनी स्टॉल लगा कर विभाग की जानकारी देगे।