सेवा कर मनाया सांसद चौधरी का जन्मदिवस

Spread the love

गौसेवा, पौधरोपण और किया फल वितरण


मदनगंज-किशनगढ़.
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सादगी पूर्ण रूप से सेवा कार्य करके अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के अवसर पर सांसद चौधरी ने गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया एवं वृक्षारोपण किया।
इसके साथ ही सांसद चौधरी की अपील के अनुरूप अजमेर लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने भी सेवा कार्य करके उनके जन्मदिन को मनाया।
भारतीय जनता पार्टी सिलोरा मण्डल की ओर से सांसद भागीरथ चौधरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम गौशाला सिलोरा में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिलोरा में प्रधानाचार्य दिनेश चंद पारीक की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर सेवा दिवस के रूप में सांसद का जन्मदिवस मनाया।
प्रधानाचार्य दिनेश पारीक ने विद्यालय में वृक्षारोपण करने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बताया कि वर्तमान में पेड़ लगाना हमारे जीवन एवं पर्यावरण के लिए अतिआवश्यक है। हम सभी को जितना हो सके वृक्षारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव एवं आईटी सहप्रभारी कमल कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया। सेवा कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हनुमान भादू, भाजपा नेता सुभाष चौधरी, मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव, आईटी सहप्रभारी कमल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य सीमा अखावत, महामंत्री कचरूमल परसोया, सुरेश राव, मदन जांगिड़, ग्राम पंचायत सिलोरा सरपंच राजकिशोर सैनी, विद्यालय स्टाफ, बूथ अध्यक्ष शिवराज माली, छोटू रावत, राहुल कुमावत, अशोक प्रजापत, रतन कुमावत आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा संगठन की अजमेर में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी सांसद भागीरथ चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सांसद चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल में फल वितरित किए और सांसद चौधरी के दीर्घायु होने व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान जिला प्रमुख गोपाल शर्मा, एडवोकेट नवीन बैरवा, भाजपा युवा नेता सूर्य प्रकाश शर्मा, पार्षद विक्रम गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, शिवा रावत, राहुल सिंह राजपुरोहित, लोकेश, शुभाशीष पारीक, दीपक गौड़ महेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *