राजस्थान में गठित हो विप्र बोर्ड

Spread the love

ब्राह्मणी सदस्यों की जूम मीटिंग संपन्न


जयपुर.
ब्राह्मणी कार्यालय में निर्धारित समय पर ब्राह्मणी सदस्यों की जूम मीटिंग सम्पन्न हुई। मीटिंग का प्रारम्भ ब्राह्मणी की संरक्षक सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री पूनम अशोक शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन व भगवान परशुराम की वंदना गायन से हुआ। तत्पश्चात मीटिंग की आयोजक व ब्राह्मणी सम्पादक अरुणा गौड़ ने सभी ब्राह्मणी सदस्यों का स्वागत किया। इसमे राजस्थान में विप्र बोर्ड गठित करने की मांग की गई।
बैठक में ब्राह्मणी सदस्य रोहतक हरियाणा से कुशलानंद वशिष्ठ, हिसार से पँ. चैतन्य बृजवासी कथावाचक एवं विजयलक्ष्मी शर्मा ने पंजाब में ब्राह्मण बोर्ड गठन करने का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि हरियाणा में भी जल्द ब्राह्मण बोर्ड का गठन होगा। साथ ही सभी राज्यों के ब्राह्मणों को ब्राह्मणी से जोडऩे की आवश्यकता बताई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी कुलदीप शर्मा प्रदेश महामंत्री, रामावतार हेमानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, महेश दादानी प्रदेश महामंत्री, नरोत्तम जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु गौड़ प्रदेश संगठन मंत्री व श्रीचंद व्यास ने राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का स्वागत किया और राजस्थान में शीघ्र विप्र बोर्ड गठन करने की मांग की। वक्ताओं ने ब्राह्मणी द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों के लिये सरकार व राजनैतिक दलों में 10 प्रतिशत स्थान निर्धारित करने की मांग का समर्थन किया तथा जिलों में परशुराम छात्रावास खोलने की मांग की। महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख महामंत्री सुमन शर्मा भादरा व श्रीमती बबिता गौड़, सन्तोष शर्मा भादरा ने पंजाब सरकार द्वारा ब्राह्मण बोर्ड की घोषणा का स्वागत करते हुए राजस्थान में शीघ्र विप्र बोर्ड का गठन करने की मांग की।

गरीब ब्राह्मणों की हो मदद

बून्दी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण शर्मा, अरुणा चतुर्वेदी, अनुपमा तिवारी रीतेश ने गरीब ब्राह्मणों से विवाह करने पर दम्पति को 50000 रूपए की राशि दिए जाने की मांग का समर्थन किया। नागौर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मला शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री निर्जरा शर्मा, अनुपमा उपाध्याय, अजमेर जिला देहात महिला प्रकोष्ठ महासचिव लता शर्मा, नदबई से महिला प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री पूनम अशोक शर्मा, जयपुर से प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शर्मा एडवोकेट, प्रदेश प्रचार मंत्री शालिनी शर्मा, महामंत्री राजेश्वरी गौड़, विजयश्री दीक्षित, संगीता शर्मा उदयपुर, सरिता शर्मा प्रदेश संगठन सचिव जयपुर, मेघा शर्मा, रेणु गौड़ बाड़मेर व अन्य ने गरीब बेरोजगार ब्राह्मणों के स्वरोजगार के लिए केंद्रीय स्तर पर परशुराम स्किल डेवलपमेंट बोर्ड गठन करने की मांग का गठन करने की मांग का समर्थन किया। रवि कुमार शर्मा एडवोकेट, अखिलेश शर्मा जयपुर, उषा शर्मा जेवर, डॉ. आलोक कौशिक सीकर ने प्रदेश व देश के सभी जागरूक ब्राह्मणों से ब्राह्मणी से जुडऩे और ब्राह्मण हितों के प्रयासों को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। मधु आमेटा ब्यावर, सन्तोष पारीक किशनगढ़, अशोक शर्मा नदबई, सुरेश शर्मा जयपुर आदि मीटिंग में उपस्थित थे।
वक्ताओं ने ब्राह्मणों द्वारा संचालित स्कूलों में गरीब ब्राह्मण बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की मांग की। कुछ वक्ताओं का कहना था कि जो ब्राह्मण समाज के धनिक व्यक्ति है वे अपने उद्योग व्यापार में ब्राह्मण युवक युवतियों को प्राथमिकता से नौकरियां दें। सभी वक्ताओं ने कोरोना से मृत्यु को प्राप्त देशवासियों के प्रति संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक अरुणा गौड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *