उपखंड अधिकारी का अभिनंदन

Spread the love

मदनगंज-किशनगढ़.
केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को किशनगढ़ उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया का भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के द्वारा अभिनंदन किया गया। आवास पर जाकर माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया और शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता और कोरोना सुरक्षा किट भेंट किया गया। साथ में आवास पर तैनात सुरक्षा अधिकारी, पुलिसकर्मी व अन्य स्टॉफ का भी गमछा एवम सुरक्षा किट भेंट कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभापति दिनेश सिंह राठौड़, डॉ. विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष किशन बंग, उपसभापति मनोहर तारानी, मंडल महामंत्री जगदीश सोनगरा एवं मंडल कोषाध्यक्ष कमल जैन, मंडल मंत्री कैलाश गेना, हर्षित अजमेरा, मनीष बंजारा, राजकुमार सोनी उपस्थित रहे। सेवा दिवस पर यह आयोजन मदनगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। उपखण्ड अधिकारी का कोरोना जैसी महामारी में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को और किशनगढ़ की आम जनता को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटला बाजार में किशनगढ़ गैस एजेंसी के होम डिलीवरी ब्वॉय मुन्ना भाई का भी माल्यार्पण कर गमछा व कोरोना किट भेंट किया और उनकी सेवाओं को सराहा गया।

पर्यावरण दिवस पर विकसित होगा पर्यावरण रक्षा उद्यान

विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को मां भारती रक्षा मंच द्वारा रेलवे स्टेशन किशनगढ़ पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए रक्षा उद्यान विकसित किया जाएगा। मां भारती रक्षा मंच के उपाध्यक्ष व पर्यावरण प्रभारी सुरेश शारदा ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर शनिवार को सुबह 6.30 बजे नवीन रेलवे स्टेशन परिसर पर मां भारती रक्षा मंच के प्रमुख पदाधिकारियों सहित पौधारोपण के इस कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजाराम बंजारा के निर्देशानुसार एवं रेलवे अधिकारियों व गणमान्य जनों की मौजूदगी में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण के लिए प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *