सिन्धी समाज महिला संगीत समिति ने मनाया फाग महोत्सव

Spread the love

किशनगढ़ मदनगंज। सिंधी समाज महिला संगीत समिति की ओर से शनिवार को फाग महोत्सव मनाया गया। झूलेलाल महिला संगीत समिति की जानवी अमरवानी ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष मोहनी हासानी, ज्योति लालवानी, तनु मेघानी, वीना सेवकरामानी एवं माया देवी समतानी ने दीप प्रज्वलित कर की। समाज के महाराज ललित शर्मा द्वारा आरती की गई। कार्यक्रम में माधुरी फुलवानी, अर्चना कलवानी एवं कामा मुलानी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार एव शर्बत की व्यवस्था प्रिया अमरवानी, लविना मेघानी, रेखा वासवानी, ज्योति लालवानि, नीलम मेघानी की ओर से की गई। फाग महोत्सव में समाज की २०० महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

फूलों से खेली होली

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं का गुलाल का टीका लगाकर अभिवादन किया गया। साथ ही पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। कार्यक्रम में पुष्प वर्षा की व्यवस्था नीलम जसवानी की ओर से की गई। इसमें अंजना चन्दीरामानी, माया चन्दीरामानी, रेखा तारानी, पूनम लखवानी, नीता तनवानी, वंशिका दयनानी सहित महिला मंडल, हाऊसिंग बोर्ड, पुराना शहर, इन्द्रा कालोनी, सिन्धी कालोनी की महिलाओं ने भाग लिया। मंच संचालन झूलेलाल महिला संगीत समिति प्रभारी तनु मेघानी ने किया। कार्यक्रम के लिए सिन्धी समाज महिला समिति की मोहनी हासानी द्वारा तनु मेघानी को सम्मानित किया गया। सिन्धी समाज के पदाधिकारी विष्णु मेघानी, पिशू भाई मुलानी, गिरधारी अमरवानी, नरेंद्र खट्वानी, रमेश जसवानी आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। अंत में तनु मेघानी, जानवी अमरवानी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.