
विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन
अजमेर। चेटीचंड पर अजमेर जिले के किशनगढ़ में सिन्धी समाज द्वारा उत्साह उमंग और एक दूजे को बधाई देकर पर्व मनाया गया। सुबह से ही मन्दिर में सजावट के साथ कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया, जिसमें प्रात 7-15 एवं 9 बजे आरती ललित शर्मा द्वारा की गई। जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। संघ सचिव गिरधारी अमरवानी ने बताया आरती अरदास के बाद सारे समाज के लिए सुबह 9-15 से 11 बजे तक छोले भटूरे का नाश्ता कराया गया जिसमे गेट पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई। संघ के सांस्कृतिक मन्त्री करण मेघानी ने बताया कि आनन्द मंगल परिवार दुबई वालों की ओर से दोपहर 12 बजे 21 परिवारों को भोजन किट वितरण किया गया। इसमे पिशुभाई मुलानी, विष्णु मेघानी, मुकेश मेघानी सहित समाज पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
संंघ के गिन्नी रामननी ने बताया कि दोपहर1 बजे से 3 बजे तक समाज के लिए भन्डारा किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों,पुरुषों ने भाग लिया। व्यवस्था में सहयोग विजय गुरनानी, राम भाई नानवानी, विनोद तूलसानी, विजय अमरवानी, अशोक फतनानी, अशोक शोभनी, मोहन चन्दीरमानी, नरेश मंगलानी, नरेंद्र खट्वानी, पंकज अमरवानी, लकी गांधी, हेमन्त चन्दी रामानी सहित आदि युवाओं ने सहयोग किया।
ध्वजा रोहण एव लाल साई की ज्योत जलाई
शाम 4 बजे ध्वजा रोहण एव लाल साई की ज्योत जलाई गई। सभी समाज परिवार सदस्यों सहित नगर परिषद उप सभापति मनोहर तारानी, नानक खेमानी, मुरली हासानी, ललित हासानी सहित सभी समाज प्रमुख मौजूद रहे। सेनेटाइज करने में सोनू गोपलनी सुन्दर दास गोपलनी ने सहयोग किया।
शाम 5 बजे से 7 बजे झूलेलाल महिला संगीत समिति की ओर से सत्संग हुआ। तनु मेघानी, जानवी अमरवानी के निर्देशन में जिसमे भजन, पन्जडे गाए एवं छेज पर डांडिया खेला। सभी कार्यक्रम झूलेलाल मन्दिर परिसर में हुए। शाम साढ़े सात बजे ज्योत हमीर सागर पर ले जाकर विसर्जित की जिसमे ललित शर्मा द्वारा पलव पाया और अरदास की। सिंधी समाज के सभी परिवारों ने उत्साह उमंग के साथ भाग लिया। सोशल दूरी बनाए रखी। मास्क पहने एवं सेनेटाइजर का उपयोग किया।